साबुआ विधानसभा में भूपेश की महती सभा
तिनसुकिया (असम)
असम विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री धुँआदार चुनाव प्रचार कर रहे हैं.कई जगहों पर हो रही उनकी सभा को सुनने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। तिनसुकिया जिले के साबुआ विधानसभा में आयोजित सभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय फुकान के लिए वोट मांग कर जनसभा को संबोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय,पवन सिंह अटवाल,राजेश तिवारी, चुन्नीलाल साहू,राजू साहू एवं अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
अगली सभा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिगखौंग विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी एटवा मुंडा के लिए ली, वहां उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। किया सभा में मौजूद रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय,मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार राजेश तिवारी सहित विधानसभा के सभी नेता व कार्यकर्ता एवंं मौजूद थे।

पाठको की राय